Connect with us

Uttarakhand assembly election 2022: कांग्रेस सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में बनेगी मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इस कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

उत्तराखंड

Uttarakhand assembly election 2022: कांग्रेस सरकार बनने के बाद उत्तराखंड में बनेगी मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इस कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

देहरादून: राजनीति जो चाहे वो करवा दे…कभी दल बदल की राजनीति, कभी जोड़ तोड़ की राजनीति और कभी हिन्दू मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति. अब एक बयान उत्तराखंड की सियासी फिजाओं में तैर रहा है. ये बयान अकील अहमद का है, जो कि सहसपुर के रहने वाले हैं. बीजेपी ने अपने पेज पर अकील अहमद को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का लेटर अपलोड किया है.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुःख

इसके साथ ही उनका एक बयान भी सोशल मीडिया पेज पर डाला है. इसमें अकील अहमद कह रहे हैं कि हरीश रावत ने उनसे वादा किया है कि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी. अकील अहमद कह रहे हैं कि उनकी हरीश रावत से समझौता इसी बात पर हुआ है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनेगी. जिसमें मुस्लिम बच्चे पढ़ सकें और शिक्षित हो सकें. आगे अकील अहमद कह रहे हैं कि हरीश रावत ने उनसे कहा है कि अगर वो मुख्यमंत्री बनते हैं, तो सारे काम होंगे.

यह भी पढ़ें -  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

उधर बीजेपी ने सवाल उठाया है कि जिन लोगों ने देवप्रयाग में संस्कृत यूनिवर्सिटी बनाने का विरोध किया, वो ही लोग उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना करना चाहते हैं. फिलहाल अकील अहमद का बयान सोशल मीडिया पर तैर रहा है और लोग तमाम तरह के कमेंट कर रहे हैं. आप भी सुनिए ये बयान.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305