Connect with us

एशिया कप 2025- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, सुपर-4 में जगह लगभग पक्की

खेल

एशिया कप 2025- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, सुपर-4 में जगह लगभग पक्की

सूर्यकुमार की कप्तानी पारी, कुलदीप की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ढेर

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सुपर-4 में जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 25 गेंदें शेष रहते मात दी।

भारतीय बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन

पाकिस्तान की ओर से मिले 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (31) और शुभमन गिल (10) के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (47* रन) और तिलक वर्मा (31) ने पारी को संभाला। अंत में शिवम दुबे (10*) और सूर्यकुमार ने जीत की औपचारिकता पूरी की।

यह भी पढ़ें -  हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी

कुलदीप ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 127 रन ही बना पाई। भारतीय गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक सफलता मिली। पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने तीन विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें -  स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाई पाकिस्तान

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर सैम अयूब बिना खाता खोले आउट हो गए। जल्द ही जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को भी चलता कर दिया। शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में फखर जमां (17) और साहिबजादा फरहान (27) ने साझेदारी जरूर की, लेकिन भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी टीम बेदम कमजोर साबित हुई।

यह भी पढ़ें -  भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज

तनाव भी दिखा मैदान पर

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में मैदान के भीतर खिलाड़ियों के बीच तनाव भी देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाया। वहीं, पुरस्कार समारोह में भी पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मौजूद नहीं रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in खेल

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305