Connect with us

अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को अल्मोड़ा जेल किया गया शिफ्ट

उत्तराखंड

अंकिता हत्याकांड: मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को अल्मोड़ा जेल किया गया शिफ्ट

अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली के पुरसाड़ी कारागार से अल्मोड़ा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुरसाड़ी कारागार में तलाशी के दौरान 20 जुलाई को पुलकित ने जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य से हाथापाई कर दी थी। जिसके बाद जेलर ने पुलकित के खिलाफ चमोली कोतवाली में मामला दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अंकिता हत्याकांड के बाद से मुख्य आरोपी पुलकित आर्य को चमोली जनपद के पुरसाड़ी कारागार में रखा गया था। यहीं से पुलकित को पेशी पर कोटद्वार ले जाया जाता था। बीते जुलाई माह में भी कोर्ट में पेश करने के बाद पुलकित को पुरसाड़ी कारागार लाया जा रहा था। कारागार के बाहर तलाशी के दौरान उसने जेलर के साथ ही हाथापाई कर दी थी। जेलर त्रिलोक चंद्र आर्य ने बताया कि कारागार में बंदियों को कोई भी सामान अपने साथ बैरक में ले जाने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन पुलकित सामान को अपने साथ ले जाने लगा। रोके जाने पर उसने हाथापाई की। जिसके बाद इस मामले में चमोली कोतवाली में पुलकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305