Connect with us

माइनस टेम्‍परेचर के बीच केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, अब तक 15 लाख ने किए दर्शन

उत्तराखंड

माइनस टेम्‍परेचर के बीच केदारनाथ धाम में उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, अब तक 15 लाख ने किए दर्शन

बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पहले चरण जैसी रफ्तार पकड़ ली है। अक्तूबर के 25 दिनों में ही 2.70 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे केदारघाटी में रौनक बनी हुई है। केदारनाथ यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। सर्द हवाओं के बीच धाम में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। इस माह 2.70 लाख शिवभक्त बाबा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, कुल दर्शनार्थियों की संख्या 15 लाख के पार हो गई है।

यह भी पढ़ें -  रामपुर में बड़ा हादसा- चाय की दुकान में फटा गैस सिलिंडर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बरसात खत्म होते ही यात्रा ने पहले चरण जैसी रफ्तार पकड़ ली है। अक्तूबर के 25 दिनों में ही 2.70 लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे। इससे केदारघाटी में रौनक बनी हुई है। घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी और हेलिकॉप्टर के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। धाम में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र

बीते दो दिनों में 28 हजार शिवभक्तों ने धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन किए। इस वर्ष 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में मई व जून माह में ही दर्शनार्थियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई थी। अतिवृष्टि से अगस्त में 24 दिन यात्रा प्रभावित रही। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण केदारपुरी में इन दिनों, मई-जून की तरह नजारे दिख रहे हैं। बाबा केदार की सायंकालीन आरती में भी हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305