Connect with us

Almora Road Accident: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, जाना हाल-चाल

उत्तराखंड

Almora Road Accident: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, जाना हाल-चाल

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड के मरचूला में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल बताए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इस मामले में मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। घायलों को समुचित उपचार दिलाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए हेली सेवा को भी तैयार करने को कहा गया है और अस्पताल को अलर्ट मोड कर दिया गया है। मृतकों के परिजनों को चार लाख देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें -  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

गढ़वाल से लेकर कुमाऊं के रामनगर और आसपास के क्षेत्र में चलने वाली जीएमओयू के यूजर्स ग्रुप की बस संख्या (यूके 12 पीए 0061) सोमवार की सुबह करीब सात बजे बारात गांव से होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी। मरचूला के कूपी बैंड के पास पहुंचते ही जैसे ही चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया। बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 43 सीटर बस में करीब 55 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें -  कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया

बस के गिरते ही चीख पुकार मच गई। सबसे पहले कूपी गांव और आसपास के क्षेत्र के कुछ युवा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। साथ ही प्रशासन को सूचना दी। घायलों को निजी वाहनों से देवायल और रामनगर के अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही रामनगर काशीपुर अल्मोड़ा आदि क्षेत्रों से प्रशासनिक अधिकारी एसडीआरएफ, पुलिस और पीएसी आदि के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में 36 यात्रियों की मौत 19 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मृतकों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305