Connect with us

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड

राष्ट्रीय युवा दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- गणेश जोशी

देहरादून। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजपुर रोड स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रगतिशील विचार और ओजस्वी आदर्श आज भी समाज के लिए, विशेषकर युवा वर्ग के लिए, प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।

मंत्री जोशी ने विश्वास जताया कि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों और मूल्यों को आत्मसात कर एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश के सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें -  महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305