Connect with us

हरिद्वार पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को झटके पर झटके, अब विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी हुए BJP में शामिल

उत्तराखंड

हरिद्वार पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को झटके पर झटके, अब विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी हुए BJP में शामिल

पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक ममता राकेश के बेटा और बेटी भाजपा में शामिल हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, “हर-हर गंगे” के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं।

वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।बता दें कि जिला पंचायत की 44 में से 14 सीटें जीतने के बाद जोड़ तोड़ में जुटी भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। परिणाम आने के बाद से अभी तक 14 नव निर्वाचित सदस्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305