Connect with us

केदारनाथ आपदा के 10 साल बाद बना भोलेनाथ के गुरु का वासस्थल, श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान ईशानेश्वर शिव के दर्शन

उत्तराखंड

केदारनाथ आपदा के 10 साल बाद बना भोलेनाथ के गुरु का वासस्थल, श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान ईशानेश्वर शिव के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने केदारनाथ यात्रा के दौरान ईशानेश्वर मंदिर के पुनर्निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने की बात कही थी।श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विगत वर्ष से ही मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु दानी दाताओं से भी अपील की थी तथा आर्किलाजिकल सर्वे आफ इंडिया ने उत्तर- पूर्व अर्थात ईशान दिशा का सर्वेक्षण किया था। तत्पश्चात डेढ़ करोड़ की लागत से मुंबई महाराष्ट्र के एक दानीदाता मनोज सोलंकी द्वारा भब्य ईशानेश्वर मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया है तथा आज मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें -  छरबा, खेरूवा व आरकेडिया ग्रांट में जल्द शुरू होंगे गोसदन

इस अवसर पर श्री बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, दानीदाता मनोज सोलंकी तथा उनके पारिवारिक जन सहित धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, पुजारी शिवलिंग केदारनाथ सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, केशव तिवारी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305