Connect with us

बिना मान्यता के चल रहे इस स्कूल पर हुई कार्यवाही, लगा एक लाख का जुर्माना

उत्तराखंड

बिना मान्यता के चल रहे इस स्कूल पर हुई कार्यवाही, लगा एक लाख का जुर्माना

हल्द्वानी– शिक्षा महकमे ने बिना मान्यता से चल रहे एक निजी स्कूल पर ₹100000 का जुर्माना लगाया है और इसके साथ ही स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने को भी कहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव में न्यू हेरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन लंबे समय से किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में कक्षा 1 से 8 तक के 50 छात्र छात्राएं अध्ययनरत है। फिलहाल न्यू एजुकेशन सोसाइटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी, लिहाजा खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार ने 2 बार नोटिस भेजकर स्कूल पोशाक से पेश करने को कहा था।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

लेकिन स्कूलने साक्ष्य पेश नहीं किए थे, जिसकी रिपोर्ट सीईओ को भेज दी गई थी। जिसके पश्चात सीईओ से मिले निर्देशों के क्रम में बुधवार को स्कूल पर कार्रवाई की गई। वही संबंधित स्कूल के बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305