Connect with us

साइबर क्राइम का शिकार हुई मित्र पुलिस, हैक हुआ चमोली पुलिस का फेसबुक पेज

उत्तराखंड

साइबर क्राइम का शिकार हुई मित्र पुलिस, हैक हुआ चमोली पुलिस का फेसबुक पेज

साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज किया हैक, विभाग में मचा हड़कंपसाइबर अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। कुछ समय पहले ही उत्तराखंड पुलिस की फेसबुक आईडी हैक होते ही महकमे में हड़कंप मच गया था और अब साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस को साइबर आईडी हैक कर दी।हालांकि इसको ठीक कर दिया गया लेकिन पुलिस को साइबर अपराधी चुनौती तो दे ही रहे हैं। साइबर अपराधियों ने चमोली पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज हैक कर दिया। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

साइबर अपराधियों ने इससे पहले भी उत्तराखंड पुलिस का फेसबुक पेज हैक किया था। शुरुआत में कोई समझ ही नहीं पाया कि ये पुलिस का ऑफिशियल पेज ही है या फिर किसी ने दूसरा पेज बनाया है। इस पर एक अश्लील तस्वीर लगी हुई थी। देखते ही देखते इस पर कमेंट की बाढ़ आ गई थी। लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया। कुछ लोगों ने इसे साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया। लोगों का कहना था कि जब पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों की साइबर सुरक्षा किस तरह की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -  जागेश्वर धाम परियोजना में रोपवे को किया जाए शामिल- मुख्य सचिव

पिछले साल साइबर अपराधियों ने डीजीपी के नाम से भी व्हाट्एसएप आईडी बनाकर कुछ लोगों को कमेंट किए थे। इस पर डिस्प्ले पिक्चर पर डीजीपी की तस्वीर लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के जामतारा इलाके में रेड मारी थी। यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भी कई अन्य अधिकारियों की आईडी के साथ अपराधियों ने इस तरह की छेड़छाड़ की।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305