Connect with us

उत्तराखंड में 495 कॉन्स्टेबल प्रमोट होकर बने हेड कॉन्स्टेबल, DGP ने दी बधाई

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 495 कॉन्स्टेबल प्रमोट होकर बने हेड कॉन्स्टेबल, DGP ने दी बधाई

उत्तराखंड पुलिस के 495 कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा मिला है। 454 पुरुष और 51 महिला कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत कर दिया गया है। इससे पहले बीते नवंबर में 1249 हेड कांस्टेबल को भी अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया था।पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भरसक सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में समय-समय पर कार्मिकों को योग्यता के आधार पर पदोन्नति की जा रही हैं। साथ ही नए पदों का भी सृजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  सत्य, सटीकता और संतुलन ही पत्रकारिता की पहचान: जिला सूचना अधिकारी

कुछ माह पूर्व ही पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किए थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति ने पात्र 1249 हेड कांस्टेबल को पदोन्नति का तोहफा दिया। इसके बाद खाली हुए हेड कांस्टेबल के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई। पात्र पाए जाने पर 495 कांस्टेबल को पदोन्नत कर दिया गया। इसके अलावा अब भी रिक्त पड़े पदों पर भी जल्द पदोन्नति की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305