Connect with us

चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतज़ाम

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पर मुख्यमंत्री धामी की नजर, पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष इंतज़ाम

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो दिन से केदारनाथ समेत गंगोत्री और यमुनोत्री तीनों धाम गुलजार हैं। पहले दिन केदारनाथ धाम में देश-विदेश से रिकॉर्ड संख्यां में 29 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम, हैलीपैड, केदारनाथ पैदल मार्ग और केदारनाथ हाईवे पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिये पुख़्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे के साथ ही अलग से यात्रा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यात्रा कंट्रोल रूम में हर 24×7 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर पर यात्रियों द्वारा दर्ज समस्यायों का समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

इसके साथ ही हेलीपैड और पैदल मार्ग, हाईवे और केदारनाथ धाम में यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखा जा रहा है और फिर शीघ्र ही उस स्थान पर संबंधित अधिकारियों को भेजा भेजकर यात्रियों की दिक्कतें शीघ्र दूर करने की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा को लेकर लगभग सवा सौ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, इसके जरिए श्रद्धालुओं के आवागमन पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में इस वर्ष केदारनाथ में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बीते वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक सफाईकर्मी इस कार्य के लिए तैनात किए गये हैं। यात्रियों को परेशानी हो और यात्रा मार्ग गंदगी और कचरा ना फैले इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वास्थ सेवा मुहैय्या कराने के लिए यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है ताकि यात्रियों तुरंत स्वास्थ सेवा प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री की विशेष निर्देश पर सरकार के आलाधिकारी लगातार इस विश्व विख्यात यात्रा पर नजर बना कर रख रहे हैं और यात्रा में कोई बाधा ना आए इसके लिए 24 घंटे अलर्ट पर रह रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305