Connect with us

Uttarakhand BJP के कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

उत्तराखंड

Uttarakhand BJP के कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बड़ी बात

देहरादून- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जल्द दायित्व मिल सकते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वों को लेकर पार्टी में चर्चा चुकी है और अब जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दायित्व दिए जाएंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी राज्य में लौटते ही दायित्व के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया- रेखा आर्या

विदित है कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी दो दिन के लिए मध्य हो प्रदेश और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। गुरुवार को उनका राज्य में लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनावों से पहले होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्व वितरण को लेकर हाल में ही पार्टी में बातचीत हुई है। महेंद्र भट्ट ने साफ कहा कि पार्टी आलाकमान से बात हो गई है इस बार पितृ पक्ष शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओ क़ो ख़ुशी मिल जाएगी आपको बता दें 29 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो रहें है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305