Connect with us

सावधान! ड्रंक एण्ड ड्राइव और बाइक से स्टंट करने वालों पर दून पुलिस कसा शिकंजा, वसूला दो लाख का चालन

उत्तराखंड

सावधान! ड्रंक एण्ड ड्राइव और बाइक से स्टंट करने वालों पर दून पुलिस कसा शिकंजा, वसूला दो लाख का चालन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने तथा अवैध खनन में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक: 27-09-23 की रात्रि में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में रैश ड्राइविंग, ड्रंक एण्ड ड्राइव व संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एम0वी0एक्ट तथा पुलिस एक्ट तहत सम्बन्धित व्यक्तियों के चालान किये गये।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

इस दौरान पुलिस द्वारा एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 508 चालान किये गये। जिसमें रैश ड्राइविंग, ड्रंक एण्ड ड्राइव में 30 वाहन सीज, यातायात नियमों के उल्लंघन में 16 वाहन सीज, 95 चालान मा0 न्यायालय तथा 383 नगद चालान करते हुए 2,35,500 रू0 संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, अवरोध उत्पन्न करने तथा हुडदंग करने वाले 134 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनसे 36,250 रू0 संयोजन शुल्क वसूला गया।

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305