Connect with us

विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड

विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरबर्टपुर में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया बाइक चोर

विकासनगर। जुडली आदूवाला क्षेत्र में घर के बाहर से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस बाइक को विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे व अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। वह बाइक के पार्ट्स निकालकर बेचने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को जुडली, आदूवाला निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके घर से स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UK-16-E-8820 चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें -  बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर प्रशासन सख्त, प्रमुख एवं आंतरिक मार्गों का होगा स्थलीय निरीक्षण

घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस की जांच और सुरागरसी के आधार पर 24 अगस्त की सुबह हरबर्टपुर-विकासनगर स्थित अतिथि फार्म हाउस के सामने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मौ. मुकीम उर्फ मक्की को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने बाइक चोरी की थी। वह बाइक के पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मौ. मुकीम उर्फ मक्की पुत्र अलाउद्दीन, निवासी बड़ा रामपुर, शंकरपुर, कोतवाली सहसपुर, देहरादून के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद कर ली है।

यह भी पढ़ें -  चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मयंक त्यागी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र बर्त्वाल और पीआरडी ऋतिक शामिल रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305