Connect with us

लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान

मनोरंजन

लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान

फिल्मी दुनिया में नए चेहरों को मौका देने के लिए चर्चित निर्माता लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें छह युवा कलाकारों की झलक देखने को मिल रही है। दोस्ती और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म के पोस्टर में कलाकारों का अलग अंदाज नजर आ रहा है।

छह नए चेहरों के साथ सामने आया पोस्टर

फिल्म के फर्स्ट लुक में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि ये सभी कलाकार फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। पोस्टर में सभी कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं और उनके अंदाज से फिल्म की युवा और मस्तीभरी कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  ‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई

लव रंजन ने नए कलाकारों को लेकर कही ये बात

पोस्टर लॉन्च के मौके पर लव रंजन ने नए कलाकारों के साथ काम करने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को दर्शकों से परिचित कराना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन इसी चुनौती ने उन्हें हमेशा आकर्षित किया है। लव रंजन के मुताबिक, करीब 15 साल पहले ‘प्यार का पंचनामा’ के जरिए उन्हें ऐसा ही अवसर मिला था और अब ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के साथ फिर छह नए चेहरों को पेश करने का मौका मिला है।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

उन्होंने बताया कि लेखक के तौर पर छह नए कलाकारों के लिए एक पूरी दुनिया तैयार करना और उन्हें उसमें अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर देना उनके लिए खास अनुभव रहा। उनका कहना है कि जब कहानी और कलाकार दर्शकों को अच्छा महसूस कराते हैं, तो उसमें अपनी अलग ऊर्जा पैदा हो जाती है।

इस दिन सिनेमाघरों में पहुंचेगी फिल्म

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि इसके निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। दोस्ती और कॉमेडी पर आधारित यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305