Connect with us

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

उत्तराखंड

देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

तीन लोग घायल

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही मारुति सुजुकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास सड़क से करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

जानकारी के अनुसार, कार संख्या HR-68 C 1242 में चालक समेत पांच लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह और श्रीनगर टीम से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

राफ्ट के जरिए नदी पार पहुंचाए गए शव

यह भी पढ़ें -  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शवों को बाहर निकाला। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और नदी मार्ग को देखते हुए दोनों शवों को राफ्ट की मदद से नदी पार कर देवप्रयाग पहुंचाया गया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

घायलों और मृतकों की पहचान

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान उत्तम सिंह (33), निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग; टीशा रावत (18) और सुनीता देवी (45), निवासी ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

वहीं, मृतकों की पहचान सत्येश्वरी देवी (72), निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली और कार चालक अनिल के रूप में हुई है।

एसडीआरएफ की ब्यासी और श्रीनगर टीम ने आपसी समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया। पुलिस हादसे के संबंध में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305