Connect with us

चकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत

उत्तराखंड

चकराता से विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत

उत्तराखंड में लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन गई हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेशभर से हर रोज दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं सुबह सुबह चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर मौत हो गई। यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्‍ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें -  जनता मिलन कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण

जानकारी के मुताबिक यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया। मृतकों में पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह 48 साल निवासी मैलोत क्वानू चकराता और मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह 27 साल निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 साल के रूप में हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305