Connect with us

Youtuber Bobby Kataria को आज देहरादून लाएगी पुलिस, कोर्ट में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड

Youtuber Bobby Kataria को आज देहरादून लाएगी पुलिस, कोर्ट में किया जाएगा पेश

देहरादून में खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली में सरेंडर कर चुका है, जिसके बाद उसे तिहाड़ भेजा गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है।देहरादून में खुलेआम सड़क पर ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने के मामले में फरार यूट्यूबर बॉबी कटारिया दिल्ली में सरेंडर कर चुका है, जिसके बाद उसे तिहाड़ भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात मानें तो देहरादून पुलिस कटारिया को 06 अक्तूबर को बी वारंट पर देहरादून लाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

देहरादून कोर्ट में उसकी पेशी होगी। मालूम हो कि कटारिया के खिलाफ देहरादून के किमाड़ी रूट पर सड़क रोककर शराब पीने का केस दर्ज है। अगस्त में यह वीडियो वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर कैंट पुलिस थाने में 11 अगस्त को केस भी दर्ज किया गया था। 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर वीडियो बनाया गया था।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

हैरानी वाली बात है कि आरोपी बॉबी ने केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी। इस मामले में उसे कई बार बुलाने के लिए नोटिस जारी करने के बाद भी कटारिया हाजिर नहीं हुआ था। देहरादून पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए गैर जमानती वारंट लेने के बाद उसके घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305