Connect with us

उत्तराखंड के युवा दिखाएंगे दम-खम, 63 हजार से ज्यादा युवाओं ने अग्निपथ भर्ती योजना के लिए किया है पंजीकरण

उत्तराखंड

उत्तराखंड के युवा दिखाएंगे दम-खम, 63 हजार से ज्यादा युवाओं ने अग्निपथ भर्ती योजना के लिए किया है पंजीकरण

अग्निपथ भर्ती: उत्तराखंड में 63 हजार से ज्यादा युवाओं ने कराया पंजीकरण, ये प्रमाणपत्र लाना होगा जरूरीप्रदेश की पहली अग्निपथ भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को कोविड वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भर्ती स्थल पर लाना आवश्यक है। प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंध रहेगा।

उत्तराखंड में कोटद्वार के विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप में 19 अगस्त से होने वाली प्रदेश की पहली अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से भर्ती को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं को कोविड का वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र लाना जरूरी है। सेना भर्ती अधिकारी कर्नल मुनीष शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता को चिह्नित स्थानों पर बैरिकेडिंग और पार्किंग एरिया पर व्यवस्था बनाने को कहा। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस की तैनाती से संबंधित सूची उपलब्ध कराने, शिक्षा विभाग को भर्ती में युवाओं के प्रमाणपत्रों की जांच गंभीरतापूर्वक करने, ऊर्जा निगम को बिजली सप्लाई सुचारू रखने आदि के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  जनसुनवाई में गूंजा पीड़ितों का दर्द, जिलाधिकारी ने दिलाया न्याय व सुरक्षा का भरोसा

डीएम ने कहा कि भर्ती होने के लिए आने वाले युवाओं को वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र भर्ती स्थल पर लाना आवश्यक है। प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंध रहेगा। शहर में जो भी पशु स्वामी अपने पशुओं को छोड़ता है तो उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। जिस होटल में रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई जाती उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एएसपी शेखर चंद्र सुयाल, नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी, एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ जीएल कोहली, सीओ ऑपरेशन विशाल सैनी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पहुंचे केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

अग्निपथ भर्ती के लिए 63,360 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भर्ती के लिए चमोली जिले के 9306, देहरादून के 9148, हरिद्वार के 6812, पौड़ी गढ़वाल के 16330, रुद्रप्रयाग के 6357, टिहरी गढ़वाल के 9784 और उत्तरकाशी जिले के 5623 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305