Connect with us

दोस्तो के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा, नीम बीच पर नहाते समय हुआ हादसा

उत्तराखंड

दोस्तो के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा में डूबा, नीम बीच पर नहाते समय हुआ हादसा

मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तपोवन के नीम बीच पर दोस्तों के साथ घूमने आया एक छात्र नहाने के दौरान गंगा में डूब गया. जिसे देख दोस्तों के होश फाख्ता हो गए. आनन-फानन में दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर बेहोशी की हालत में छात्र को गंगा से बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया.

यह भी पढ़ें -  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक, आदित्य कुमार निवासी मधुबनी बिहार हाल निवासी देहरादून यूआईटी कॉलेज कैंपस अपने 3 दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था. जहां वो तपोवन के नीम बीच पर नहाने के लिए गंगा किनारे पहुंचा. इसी बीच आदित्य का पैर फिसला और वो गंगा में डूब गया. आदित्य को डूबता देख दोस्तों के होश उड़ गए. घबराए हालत में उन्होंने आदित्य के डूबने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी.

यह भी पढ़ें -  यूसीसी दिवस पर पौड़ी में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दी शुभकामनाएँ

उधर, सूचना मिलते ही तपोवन चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया. कुछ ही देर में डीप डाइवर मातवर सिंह ने आदित्य को गंगा की गहराई में डुबकी लगाकर बाहर निकाल लिया. जिसे बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305