Connect with us

दो बहनों में एक के साथ दुष्कर्म और दूसरी के साथ छेड़खानी के मामले में महिला आयोग सख्त

उत्तराखंड

दो बहनों में एक के साथ दुष्कर्म और दूसरी के साथ छेड़खानी के मामले में महिला आयोग सख्त

महिला सुरक्षा में नही बरती जाएगी कोताही, आरोपियों के विरुद्ध उठाये जा रहे कठोर कदम-कुसुम कण्डवाल

रुद्रपुर में कोचिंग संस्थान जाने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी आयोग अध्यक्ष ने दिखाई सख्ताई, आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश

देहरादून। सहसपुर क्षेत्र में जंगल में एक 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म एवम दूसरी 16 वर्षीय किशोरी से छेड़‌छाड़ के मामले में उत्तराखण्ड राज्य महिला अयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है।

उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिगों के साथ हुई दुःखद घटना में संज्ञान लेते हुए लेते हुए एसपी देहात जया बलूनी से फोन पर वार्ता की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा यह बहुत ही निंदनीय घटना है कि नाबालिगों के साथ इस प्रकार से दुराचार किया जा रहा है। उन्होंने मामले में दोनों आरोपियों को शीघ्र अति शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए है।

वहीं मामले की जानकारी के लिए आयोग अध्यक्ष ने थाना अध्यक्ष सहसपुर से भी फोन पर बात की जिसपर उन्होंने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

कुसुम कण्डवाल ने इस मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

वहीं आयोग की अध्यक्ष ने समाचार पत्र से मिली खबर “छेड़छाड़ से परेशान युवती ने कोचिंग जाना छोड़ा” पर संज्ञान लेते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर में 18 वर्षीय किशोरी कोचिंग संस्थान जाने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आयोग अध्यक्ष ने सख्ताई दिखाई है। मामले में आयोग की अध्यक्ष ने सीओ रुद्रपुर को आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।

यह भी पढ़ें -  दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

उन्होंने कहा कि देवभूमि में किसी भी कीमत पर महिला सुरक्षा में कोताही नही बरती जाएगी। पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि महिलाओं व किशोरियों के साथ दुराचार या गलत बर्ताव करने वालो के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305