Connect with us

क्या पुलिस को बयान देने से बच रहा कलंकित कोच नरेंद्र शाह, दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर

उत्तराखंड

क्या पुलिस को बयान देने से बच रहा कलंकित कोच नरेंद्र शाह, दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर

प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में घिरे क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह को अब दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। ऐसे में पुलिस मंगलवार को भी शाह के बयान दर्ज नहीं कर पाई। शाह ने पेट में कुछ समस्या होने की बात डॉक्टरों को बताई थी। कोच नरेंद्र शाह 12 दिन पहले जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था। कई दिन पहले से उसकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जब भी बयान दर्ज करने की कोशिश करती, वह कोई न कोई बहाना बना देता। अब मंगलवार को एकाएक उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -  खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक- रेखा आर्या

बताया जा रहा है कि उसने पेट में दिक्कत बताई थी। लिहाजा, डॉक्टरों ने उसे एम्स में एंडोस्कॉपी कराने की सलाह दी है। चार डॉक्टरों की सलाह पर शाह को रेफर कर दिया गया है। लिहाजा, पुलिस मंगलवार को भी बयान दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि, एम्स में उसके साथ पुलिसकर्मियों को भी भेजा गया है। सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि पीड़िताओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उनके मंगलवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाने थे, लेकिन अवकाश होने के कारण नहीं कराए जा सके। ऐसे में बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि किशोरियों के बयानों के आधार पर कोच नरेंद्र शाह के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धाराएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। एम्स की रिपोर्ट के बाद ही गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305