Connect with us

उत्तराखंड में मौसम का असर! पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, देखिए तस्वीरें…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का असर! पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बर्फबारी, देखिए तस्वीरें…

पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके चलते निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिले के व्यास वैली स्थित ओम पर्वत, आदि कैलाश के साथ ही नाबी और कुटी गाँवो में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। वही पंचाचूली , राजरंभा, हँसलिंग की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।

चीन सीमा पर दारमा घाटी में 17500 फीट की ऊंचाई पर स्थित अंतिम चौकी दावे और व्यास घाटी की अंतिम चौकी ज्योलीकांग, लिपुलेख, नाभीढांग में शुक्रवार को इस सीजन के चौथी बर्फबारी हुई है। चोटियों पर एक फीट बर्फ जबकि गांवों में तीन से चार इंच बर्फ गिरी है। बर्फबारी और बारिश होने से लोग दो दिन से घरों में दुबके हैं। दावे में माइनस एक डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बर्फबारी में भी अग्रिम चौकियों में तैनात सुरक्षा बलों के जवान मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

बृहस्पतिवार शाम से लगातार बारिश के बाद शुक्रवार को व्यास घाटी और दारमा के 14 से 17 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाके दावे, ज्योलीकांग, कालापानी, लिपुलेख, नाभीढांग में चौथी बार बर्फ गिरी है। दारमा और व्यास घाटी की अंतिम चौकियों में तापमान माइनस एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दारमा घाटी के 14 गांवों और व्यास घाटी के सात गांवों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305