Connect with us

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

उत्तराखंड

दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, साबरमती रिवर फ्रंट का किया भ्रमण

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अहमदाबाद दौरे पर हैं। राज्य में विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए जहां उन्होंने निवेशकों से बातचीत की तो वहीं सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातः काल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रूप से विकसित किया गया। यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित भी किया। साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305