Connect with us

Uttrakhand Weather: चारधाम यात्रा का प्लान है, तो फिलहाल रहने दीजिए..दो दिन के लिए यात्रा स्थगित

उत्तराखंड

Uttrakhand Weather: चारधाम यात्रा का प्लान है, तो फिलहाल रहने दीजिए..दो दिन के लिए यात्रा स्थगित

उत्तराखण्ड में हो रही भारी बारिश के संबंध में शासकीय आवास पर उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं वहां किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की। जनपद पौड़ी में अतिवृष्टि के कारण कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें -  बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान

SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुई हैं, साथ ही घायलों को समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। स्थिति को देखते हुए 2 दिनों के लिए चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है, सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि मौसम के अनुरूप ही यात्रा करें। बैठक के दौरान भारी बारिश के दृष्टिगत सभी अधिकारियों, SDRF की टीमों एवं राहत एवं बचाव में लगे सभी दलों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया। प्रदेश में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न हर परिस्थिति की स्वयं भी मॉनिटरिंग कर रहा हूँ।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305