Connect with us

उत्तरकाशी जिले का आराकोट बंगाण क्षेत्र में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन, कोई नही ले रहा सुध

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले का आराकोट बंगाण क्षेत्र में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन, कोई नही ले रहा सुध

हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा उत्तरकाशी जिले का आराकोट बंगाण क्षेत्र, जिसकी सुध न तो स्थानीय विधायक ले रहे और न जिला प्रसाशन। यहाँ के स्थानीय लोग जिले से लेकर मुख्यमंत्री तक अपने क्षेत्र की समस्या के लिये मिल चुके है लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है खासकर बरसात में यहाँ आपदा जैसा मंजर बन जाता है। आराकोट-चिंवा मोटर मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है जिस कारण क्षेत्र के लोग और स्कूली बच्चे जान हथेली पर रखकर पैदल चलने को मजबूर है।

यह भी पढ़ें -  बच्चों का स्वस्थ बचपन ही है प्रदेश के मजबूत भविष्य की नींव- रेखा आर्या

आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि किस तरह से आराकोट-चिंवा मोटर में जगह-जगह सड़क पर बड़े-बड़े बोल्डर आ रखे है। इस क्षेत्र में सड़क की हालत काफी खराब है। आराकोट क्षेत्र सेब के उत्पादन के लिए काफी प्रसिद्ध है आजकल सेब की पेटियां भी मंडी जाने के लिये तैयार है लेकिन मार्ग में जगह-जगह भूस्खलन होने से सेब उत्पादकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। आपको बताते चलें कि 18 अगस्त 2019 को आराकोट बंगाण क्षेत्र में विनाशकारी आपदा आईं थी जिसमे पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया था, जिसकी याद आते ही आज भी लोग सहम जाते है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

लेकिन स्थानीय विधायक हो या जिला प्रशासन दोनों ने आज तक क्षेत्र की सुध तक नहीं ली है। हालात ऐसे है कि एक बारिश से पूरा क्षेत्र मे आपदा जैसी स्थिति बन जाती है। लेकिन अभी तक सरकार या विभागों द्वारा कोई भी सुरक्षात्मक कार्य नही करवाए गए। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से मांग की है कि आराकोट क्षेत्र में सड़कों और पुलों का निर्माण जल्द कराया जाय ताकि स्थानीय लोगों के साथ साथ सेबों की पेटियों को मंडी तक पहुचाया जा सके।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तरकाशी

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305