Connect with us

उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड, चारधाम और कांवड यात्रा में आए रिकॉर्ड श्रद्धालु

उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिला बेस्ट टूरिज्म डेस्टिनेशन अवार्ड, चारधाम और कांवड यात्रा में आए रिकॉर्ड श्रद्धालु

देहरादून: कोविड महामारी की चुनौतियों को पार कर उत्तराखंड में पर्यटन ने रफ्तार पकड़ी है। कोरोना के कारण दो साल से प्रभावित चारधाम यात्रा इस बार पूरे जोरों पर चली तो कांवड़ यात्रा में भी जमकर श्रद्धालु आए। पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लॉकडाउन के कारण बीते दो साल तक चारधाम यात्रा बाधित रही। इस साल कोरोना संक्रमण की स्थित सामान्य होने के बाद चारधाम यात्रा बिना किसी बाधा के शुरू हुई। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। चारधाम यात्रा के इतिहास में पहली बार पांच महीने में तीर्थयात्रियों की संख्या ने रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 38 लाख से अधिक तीर्थ यात्री चारधामों में दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  तिब्बती मार्केट हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर और सहयोगी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बेस्ट एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन और पर्यटन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़ से यह पुरस्कार प्राप्त किया। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पर्यटन अवार्ड कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी व रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित थे। उत्तराखंड को ये पुरस्कार मिलने पर श्री महाराज ने समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बधाई दी। महाराज ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

यह भी पढ़ें -  “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार- गणेश जोशी

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देश-विदेश के सैलानियों को प्रदेश में आने का निमंत्रण देता है जहां पर्यटन की सभी श्रेणियों में हर प्रकार की सुविधाएं और अवसर उपलब्ध हैं। मंगलवार को ही मसूरी में हेलीकॉप्टर के माध्यम से हिमालय दर्शन की सेवा का भी शुभारंभ किया गया है। सतपाल महाराज ने कहा “पर्यटन विभाग उत्तराखंड में पर्यटकों को आकर्षित करने वाली कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को मिले दोनों पुरस्कार यह सिद्ध करते हैं कि प्रदेश को लेकर पर्यटकों के बीच लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। श्री महाराज ने कहा कि हिमालय दर्शन सेवा शुरू होने से प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोत्तरी होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305