Connect with us

उत्तराखंड: ट्रेन में सेल्फी लेने की कोशिश में युवक को लगा करंट, बुरी तरह झुलसा युवक

उत्तराखंड

उत्तराखंड: ट्रेन में सेल्फी लेने की कोशिश में युवक को लगा करंट, बुरी तरह झुलसा युवक

ट्रेन के इंजन पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक ऊपर से गुजरने वाली लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह करीब 70 फीसदी झुलस गया। युवक को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। हादसे की जांच की जा रही है। हर्ष इंजन पर चढ़ा और सेल्फी लेने लगा। तभी ऊपर से गुजरने वाली 25 हजार वोल्ट के करंट ने उसे चपेट में ले लिया। करंट उसके हाथ से होते हुए पेट से बाहर निकला। प्लेटफार्म पर गिरे हर्ष को वहां मौजूद कर्मचारियों ने इमरजेंसी 108 से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

शनिवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में एक बजे यहां कोई ट्रेन आती जाती नहीं है। ऐसे में युवक यहां पर क्या करने आया था, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी वह बात करने की हालत में भी नहीं है। उसके परिजनों से बात करने की कोशिश की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305