Connect with us

उत्तराखंड में अब हर महीने बदलेगा बिजली का रेट, होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब हर महीने बदलेगा बिजली का रेट, होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

उत्तराखंड में तीन महीने के बजाय अब हर महीने बिजली बिल (Electricity Bill) पर फ्यूल चार्ज समायोजन (एफएसए) तय होगा। इससे बिजली का बिल हर महीने घटेगा या बढ़ेगा। ऊर्जा निगम ने विद्युत नियामक आयोग से हर महीने एफएसए तय करने का फार्मूला देने और इसे लागू कराने का प्रस्ताव भेजा है।

केंद्र सरकार के विद्युत अधिनियम में बदलाव करने के बाद अब फ्यूल चार्ज समायोजन हर महीने तय कर इसे उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर लागू करना होगा। एफएसए का निर्धारण बाजार में कोयले की कीमतों के आधार पर तय होता है। ऊर्जा निगम देश के कई थर्मल पावर प्लांट से बिजली लेता है। ऐसे में कोयले के दाम का असर इन थर्मल पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली के रेट पर पड़ता है।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

ऊर्जा निगम के इस प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने आम जनता से सुझाव मांगे हैं। जनसुनवाई में सभी पक्षों के सुझाव आने के बाद इस पर फैसला करेगा। फ्यूल चार्ज के आधार पर हर महीने घट या बढ़ सकता है बिल हर महीने एफएसए तय होने से बिजली का बिल घट-बढ़ सकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305