Connect with us

उत्तराखंड: केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत..सात घायल

उत्तराखंड

उत्तराखंड: केदारनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत..सात घायल

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिथौरागढ़ हादसे का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि एक और बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों से भरी कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी थी। कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। जो डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305