Connect with us

उत्तराखंड STF ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को यहां से ऐसे पकड़ा

उत्तराखंड

उत्तराखंड STF ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को यहां से ऐसे पकड़ा

देहरादून: पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में पंजाब पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है. इसी कड़ी में उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड में आरोपियों की मदद करने वाले एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी में घेराबंदी कर हिरासत में लिया है. आरोपी को पंजाब पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है.

यह भी पढ़ें -  नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

उत्तराखंड एसटीएफ में पटेल नगर पुलिस के साथ मिलकर शिमला बाईपास में घेराबंदी की, जहां बताए गए पहचान और गाड़ी नंबर के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पंजाब एसटीएफ टीम पुलिस हिरासत में लिए इन लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं लोकल इंटेलिजेंस आईबी भी मौके में पहुंचकर छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें -  बद्रीनाथ धाम 'स्प्रिचुअल हिल टाउन' के रूप में होगा विकसित

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े लोगों की धरपकड़ के क्रम में पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड एसटीएफ को इस बात की रिपोर्ट दी थी कि हेमकुंड साहिब यात्रा के नाम पर कुछ ऐसे लोगों ने राज्य में प्रवेश किया है, जिनका ताल्लुक सिद्धू हत्याकांड से हो सकता है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305