Connect with us

उत्तराखंड SDRF के जवान ने रचा इतिहास, फतह की नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी

उत्तराखंड

उत्तराखंड SDRF के जवान ने रचा इतिहास, फतह की नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने नार्थ अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट देनाली (6190 मीटर), जोकि अलास्का प्रदेश मे स्थित है, को सफलतापूर्वक आरोहण कर देश के साथ उत्तराखंड पुलिस व प्रदेश का नाम रोशन किया है। राजेंद्र सिंह नाथ ने कहा कि विश्व के सभी सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगे के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य एवं पुलिस का झंडा फहराकर नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने ₹115.23 करोड़ की लागत से 43 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

13 जून 2024 को दिल्ली से हवाई यात्रा शुरू करने के बाद राजेन्द्र नाथ फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) होते हुए अमेरिका के अलास्का स्टेट में लास्ट रोड हेड टॉकीटना पहुंचे, जहाँ से विश्राम के बाद इन्होंने पैदल यात्रा आरम्भ की। राजेन्द्र नाथ ने बताया कि कई दिन पैदल यात्रा के उपरांत दिनाँक 23 जून 2024 को सुबह 11:00 बजे हम लोग समिट कैम्प से माउंट देनाली को फतह करने के लिए निकले। माइनस 25-30° तापमान के बीच बर्फ़ीली हवाओं एवं अन्य बाधाओं को पार करते हुए 12 घण्टे लगातार ग्लेशियर पर चढ़ाई करने के बाद रात्रि 11:00 बजे (भारतीय समयानुसार दिनांक 24 जून, दिन के 12:30 बजे) इन्होंने इस चोटी पर सफलतापूर्वक आरोहण कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -  अग्निवीर बनने के लिए युवाओं को तैयार करेगा खेल विभाग- रेखा आर्या

राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) व दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305