Connect with us

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का परिणाम, ऐसे करें चेक

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा-2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस संबंध में SD सचिव गिरधारी सिंह रावत ने आदेश जारी किया है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 8 से 9 जून के मध्य कराया गया था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी की मुख्य परीक्षा में 213 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

इस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा में शामिल किया जाएगा। साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन जनवरी- 2023 के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से सम्बन्धित सूचना साक्षात्कारोपरान्त अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात् आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305