Connect with us

उत्तराखंड: कांग्रेस को मिली राहत, कांग्रेस के बागी प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण ने लिया नाम वापस

उत्तराखंड

उत्तराखंड: कांग्रेस को मिली राहत, कांग्रेस के बागी प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण ने लिया नाम वापस

उत्तराखण्ड की ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस के बागी प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण ने नाम वापसी के दिन आज अपना नाम वापस ले लिया है.  सजवाण के इस निर्णय से कांग्रेस ने राहत की सांस ली है. विदित हो कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट मिलने पर कांग्रेसी नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने अपना निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया था. इसके बाद से कांग्रेस संगठन उन पर नाम वापस लेने के लिए दवाब बना रहा था.

यह भी पढ़ें -  कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश ने सजवाण से इस संबंध में बातचीत की. काफी समझाने बुझाने के बाद सजवाण मान गए. उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भरे गए अपने नामांकन पत्र को वापस ले लिया. इसके बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305