Connect with us

उत्तराखंड: अगले 24 घंटों में इन 5 पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली के आसार

उत्तराखंड

उत्तराखंड: अगले 24 घंटों में इन 5 पहाड़ी जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली के आसार

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। जिससे भीषण गर्मी और उमस से फौरी राहत मिली। दून में बारिश से अधिकतम तापमान में सामान्य (34.8) से एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्‍य के पांच पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही चटख धूप खिल गई।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राणाचट्टी के पास हुआ लैंडस्लाइड उधर, देर शाम छह बजे उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग राणाचट्टी के पास लैंडस्लाइड होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया। छोटे वाहनों के लिए मार्ग सुचारू रहा।

बुधवार को दिन में करीब 11 बजे देहरादून और मसूरी में तेज गर्जन के साथ करीब आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। मई महीने में जहां दून का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं बुधवार को बारिश के कारण यह घटकर 33.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

देहरादून के इन क्षेत्रों में बुधवार को हुई अधिक बारिश

दून में एफआरआइ, माल देवता, राजपुर रोड और चकराता रोड क्षेत्र में अधिक बारिश रिकार्ड की गई। उधर, चारधाम में दिनभर बादल छाए रहे। जबकि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई। दून के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने से बेहाल करने वाली गर्मी से राहत महसूस की गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बादलों की तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से लेकर मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305