Connect with us

उत्तराखंड: रुपये की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोली, मची अफरा-तफरी, दहशत में आए लोग

उत्तराखंड

उत्तराखंड: रुपये की लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोली, मची अफरा-तफरी, दहशत में आए लोग

Roorkee: लेनदेन के विवाद में युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोली, मची अफरा-तफरी, दहशत में आए लोगकुछ दिन पहले भी भगवानपुर क्षेत्र में घायल युवक और दूसरे पक्ष के युवकों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।रुड़की के अंबर तालाब में रुपये के लेनदेने को लेकर एक पक्ष ने बाइक सवार युवक पर गोली चला दी।

गोली युवक के पैर पर लगी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं भीड़भाड़ वाले इलाके में चली गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। इसके साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।बता दें कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर साल्हापुर गांव निवासी मुकीम (22) का पुहाना निवासी कुछ युवकों से रुपयों को लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें -  शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- डॉ आर राजेश कुमार

कुछ समय पहले ही दोनों पक्षों के बीच इस बात को लेकर भगवानपुर के समीप पुहाना में भी झगड़ा हुआ था। हालांकि उस दौरान कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। शुक्रवार की देर शाम मुकीम अपने परिचित अजीम के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवक अंबर तालाब बाजार में एक दुकान में बैठे हुए थे।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट की बैठक में इन छह प्रस्तावों पर लगी मुहर

जैसे ही मुकीम बाइक लेकर उनके सामने से गुजरा तो आरोपियों में से एक ने युवक पर गोली चला दी। गोली सीधे युवक के पैर में लगी और वह बाइक समेत नीचे जा गिरा। गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जमा भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें -  आपदा प्रबंधन प्लान को औपचारिकता नहीं, कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाएं- विनोद कुमार सुमन

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही आसपास जमा लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि घायल का आरोपी पक्ष से पैसे के लेनदेन को लेकर कोई विवाद था। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर के बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305