Connect with us

Uttarakhand Rain: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, हरिद्वार में टूटा बैराज का फाटक, रौद्र रूप में गंगा

उत्तराखंड

Uttarakhand Rain: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, हरिद्वार में टूटा बैराज का फाटक, रौद्र रूप में गंगा

हरिद्वार–पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश से उफनाई गंगा जहां हरिद्वार में चेतावनी स्तर पर बह रही है वही हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर 10 गंगा के तेज बहाव को ना झेल सका और बीते शाम टूट गया। हरिद्वार में भीमगोडा बैराज उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के द्वारा संचालित होता है ऐसे में अचानक बैराज के गेट के टूटने की खबर से हड़कंप मच गया मौके पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के आला अधिकारी पहुंच गए है यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बकायदा पूरी घटना की लीपापोती करना भी शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

अधिकारियों का कहना है कि पुराने हो चुके गेट को बदलने के लिए स्वीकृति मिल चुकी थी लेकिन कांवड़ मेले में भारी यातायात जाम के चलते यह गेट यहां नहीं आ सके। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के बीच भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटना यूपी सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही साबित कर रहा है। बताया जा रहा है कि सन 1984 में यह गेट लगाए गए थे और यह जर्जर हो चुके थे जिनको बदलने के लिए बकायदा उत्तर प्रदेश शासन में स्वीकृति भी मिल चुकी थी लेकिन समय से यह गेट नहीं बदले जा सके।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305