Connect with us

उत्तराखंड: ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी दो भाइयों के लिए बनी काल, गैस बनने से दोनों भाइयों की मौत

उत्तराखंड

उत्तराखंड: ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी दो भाइयों के लिए बनी काल, गैस बनने से दोनों भाइयों की मौत

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से दर्दनाक खबर आ रही है। यहां ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाना एक परिवार के चिराग बुझा गया। यहां विकास खंड भिलंगना के हिंदाव पट्टी के बगर ग्राम पंचायत में अंगीठी की गैस बनने के कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। 16 और 17 साल के बेटो की मौत से मां बाप का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत बगर के चड़ोली तोक में बीते रात्रि को मकान सिंह नेगी के पुत्र अनुज (16) और आशीष (17) माता-पिता के साथ अंगीठी सेक रहे थे। कुछ देर खाना खाने के बाद दोनों भाई हर रोज की तरह अंगीठी को कमरे में ले गए। सुबह देर तक दोनों भाइयों ने दरवाजा नहीं खोला।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

परेशान होकर पिता ने आवाज लगाई, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही मां और पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों भाइयों को अपने अपने बेड पर मृत देख मां तो बेहोश हो गई, लेकिन पिता ने हिम्मत कर लोगों को बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे 11वीं के छात्र है। जवान बेटो की मौत से कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक की लहर है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305