Connect with us

उत्तराखंड शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने नई शिक्षा नीति को लेकर दिए यह बड़े निर्देश

उत्तराखंड

उत्तराखंड शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने नई शिक्षा नीति को लेकर दिए यह बड़े निर्देश

देहरादून- नई शिक्षा नीति के तहत उत्तराखंड के प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने का सिलसिला शुरू हो गया है. शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की राज्यस्तरीय गतिविधियों की समीक्षा की इसके साथ ही प्री प्राइमरी कक्षाओं के लिए 2 महीने के भीतर कोर्स का खाका तैयार करने को कहा है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

सचिवालय में हुई बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित कई शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के अधिकारी भी शामिल रहे. जिसमें नई शिक्षा नीति के तहत प्री प्राइमरी से लेकर 12वीं तक की कक्षा के लिए नया फार्मूला तय किया गया. जिसमें 5 साल की अवधि का पहला चरण प्री प्राइमरी की तीन कक्षाओं के साथ पहली व दूसरी कक्षा का होगा.

यह भी पढ़ें -  जेल दिवस पर अधीक्षक ने दिया सुधार, आत्मनिर्भरता और पुनर्वास का संदेश

जबकि दूसरा और तीसरा चरण 3 साल का होगा, इसमें तीसरी और चौथी और पांचवी कक्षा का एक वर्ग होगा. जबकि दूसरा वर्ग छठी और आठवीं कक्षा तक का होगा अंतिम 4 साल का चरण नौवीं से 12वीं कक्षा के बीच रखा गया है.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305