Connect with us

उत्तराखंड शिक्षा विभाग की खुली पोल! शिक्षक काट रहे मौज..बच्चे कर रहे खुद का परीक्षा परिणाम तैयार

उत्तराखंड

उत्तराखंड शिक्षा विभाग की खुली पोल! शिक्षक काट रहे मौज..बच्चे कर रहे खुद का परीक्षा परिणाम तैयार

देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में एक बार फिर हैरान करने वाला मामला सामने आया है, शिक्षा विभाग से ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोचने पर फिर से मजबूर कर दिया है कि उत्तराखंड शिक्षा व्यवस्था किस ओर जा रही है, हाल ही में केंद्रीय शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की गई पीजीआई की रिपोर्ट में उत्तराखंड शिक्षा विभाग की पोल खोल कर रह गई थी, आखिरकार किस तरीके से शिक्षा के स्तर के मामले में उत्तराखंड देश के 35 वें नंबर पर हैं, लेकिन लगता है कि उत्तराखंड में कुछ शिक्षकों की नींद भी इन आंकड़ों से खुली नहीं है,

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

उत्तराखंड की स्कूल की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे कई शिक्षकों के बीच भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार इस तरीके से शिक्षक कैसे काम कर सकते है, तस्वीर में आप देख सकते हैं कि शिक्षक जहां एक तरफ फोटो खिंचवा रहे हैं तो ठीक उसी फोटो में बच्चों से परीक्षा परिणाम तैयार करवाया जा रहा फोटो से तो ऐसा ही प्रतीत होता है , जो काम शिक्षकों को खुद करना चाहिए था, वह बच्चों से करवाया जा रहा है जो गंभीर मामला प्रतीत होता है। शिक्षा मंत्री ने लिया संज्ञान जांच के दिए निर्देश।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

वहीं शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत में वायरल हो रही फोटो का संज्ञान लिया है शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत का कहना है कि उन्होंने भी स्कूल की वह फोटो देखी है जिसमें बच्चों से परीक्षा परिणाम तैयार करवाया जा रहा है इसलिए उन्होंने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं और जो भी इसको लेकर गलत पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी वहीं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का भी कहना है कि वायरल हो रही फोटो पर जांच की जा रही है जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305