Connect with us

उत्तराखंड: लाचार स्वास्थ्य सेवाएं, महिला का हाथ टूटने पर डॉक्टरों ने चढ़ाया गत्ते

उत्तराखंड

उत्तराखंड: लाचार स्वास्थ्य सेवाएं, महिला का हाथ टूटने पर डॉक्टरों ने चढ़ाया गत्ते

उत्तराखण्ड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक ओर तस्वीर वॉयरल हो रही है। मामला स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत कर जिले व विधानसभा से ही जुड़ा है। सोशल मीडिया में वॉयरल हो रही सूचना के मुताबिक पाबौ स्वास्थ्य केंद्र में महिला के हाथ में प्लास्टर की जगह गत्ता बांध दिया गया। पूर्व में भी ठीक ऐसा ही मामला इसी इलाके से वॉयरल हो चुका है।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

जानकारी के अनुसार, सैंजी गांव की श्रीमती विमला देवी जंगल में घास काटते वक्त गिर गई । गिरने से हाथ की हड्डी टूट गई और सिर पर भी चोट आई। घायल विमला देवी को उपचार के लिए पाबौ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल महिला के सिर पर 7-8 टांके लगाए गए। लेकिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हाथ पर प्लास्टर की जगह गत्ता बाँध दिया और घायल महिला को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पौड़ी जाने की सलाह दी

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305