Connect with us

उत्तराखंड: चर्चित विधायक और उनके परिवार को मिली जान से मारने को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: चर्चित विधायक और उनके परिवार को मिली जान से मारने को मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

चर्चाओं में रहने वाले उत्तराखंड के खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है।विधायक ने लस्कर कोतवाली में तहरीर दी है जिसमे उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने की बात कही।

विधायक ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ समय से उन्हें व उनके परिजनों को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत

जिसका आरोप उन्होंने लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगाया है। साथ ही उमेश कुमार का कहना है कि इससे पूर्व भी उन्हें कई बार इस तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।उन्होंने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।बता दें कि खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा बीते विधानसभा इलेक्शन के समय से ही काफी चर्चाओं में रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार हासिल किया प्रथम स्थान

चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से उन्होंने प्रचार- प्रसार किया. जिसको लेकर भी वो काफी चर्चाओं में बने रहे. इस दौरान उन पर काफी लोगों ने छींटाकशी की थी. उमेश कुमार का पूर्व के एक विधायक के साथ है पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बार चल रहा है.विधायक उमेश कुमार शर्मा को इससे पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं. इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से उनको धमकी दी गई है. जिसके लेकर उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत-यूरोप व्यापार संबंधों में नया अध्याय- डा. नरेश बंसल

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305