Connect with us

उत्तराखंड मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम

उत्तराखंड

उत्तराखंड मे बदल सकता है मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन ऐसे रहेगा मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं। पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  औली में बर्फबारी से लौटी पर्यटकों की रौनक, होटल बुकिंग फिर से बढ़ीं

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 17 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश के आसार नहीं है ।रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी दिवस पर पौड़ी में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दी शुभकामनाएँ

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मैदान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया दुःख

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305