Connect with us

उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी की शादी बनी चर्चा का विषय, मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर बोले- बच्चों की खुशी जरूरी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी की शादी बनी चर्चा का विषय, मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर बोले- बच्चों की खुशी जरूरी

मुस्लिम युवक से बेटी की शादी पर विवाद, भाजपा नेता ने कहा- हम 21वीं सदी में…बच्चों की खुशी जरूरीभाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी मोनिका की शादी अमेठी निवासी रईस अहमद के बेटे मोनिस से हो रही है। शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे धर्म से जोड़कर देख रहा है तो कोई किसी तरीके से।मुस्लिम युवक के साथ भाजपा नेता की बेटी की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद प्रदेशभर में इसकी चर्चा हो रही है। अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं मिलने के बाद अब भाजपा नेता व पौड़ी के पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम का बयान सामने आया है।

यह भी पढ़ें -  “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि लोग क्या कह रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 21वीं सदी है। अब नई पीढ़ी अपना भविष्य खुद तय कर रही है। हम दोनों परिवार दोनों बच्चों की खुशी व बेहतर भविष्य के लिए आपसी रजामंदी से शादी कर रहे हैं। विवाह संपूर्ण हिंदी रीति रिवाज से होने जा रहा है। वहीं सूत्रों की माने तो  यशपाल बिना भारतीय जनता पार्टी से जुड़े तो हैं लेकिन जिस तरीके से शादी का विवाद खड़ा हुआ है  उसके बाद से ही बीजेपी का कोई भी नेता इस विवाद पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है  सूत्र बताते हैं कि साफ निर्देश हैं कि बीजेपी का कार्यकर्ता और कोई भी विधायक यशपाल बेनाम के घर की शादी में शामिल नहीं होगा साफ है पार्टी के नेता किसी भी तरीके के विवाद में फंसने को तैयार नहीं है हालांकि इस मसले पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305