Connect with us

उत्तराखंड: सहायक परिवहन निरीक्षक ने 10 हजार के लिए बेच दिया अपना ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उत्तराखंड

उत्तराखंड: सहायक परिवहन निरीक्षक ने 10 हजार के लिए बेच दिया अपना ईमान, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहारादून की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को रुड़की एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने सहायक परिवहन निरीक्षक को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस को पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि रुड़की एआरटीओ कार्यालय में सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज कुमार एक व्यक्ति से विभाग का काम करवाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर टीम ने गुरुवार की दोपहर एआरटीओ कार्यालय के आसपास डेरा डाल दिया।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर सख़्त प्रहार, सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तेज

इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को दस हजार लेकर सहायक परिवहन निरीक्षक के पास भेजा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही सहायक परिवहन निरीक्षक को रिश्वत दी, उसी समय टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम की कार्रवाई से एआरटीओ कार्यालय में अफरातफरी मच गई। टीम सहायक परिवहन निरीक्षक से से पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305