Connect with us

उत्तराखंड और यूपी के राज्यपालों की भेंट, शिक्षा-स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श

उत्तराखंड

उत्तराखंड और यूपी के राज्यपालों की भेंट, शिक्षा-स्वास्थ्य पर हुआ विचार-विमर्श

देहरादून/लखनऊ। उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं जनकल्याण से जुड़ी पहलों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

विद्या भारती विद्यालय की बच्चियों से संवाद

इस अवसर पर विद्या भारती संस्था से जुड़े विद्यालय की बच्चियों ने भी राज्यपालों से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बच्चियों से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बालिकाओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम, संस्कार और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी

राज्यपाल ने कहा कि विद्या भारती जैसे संस्थान बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देते हैं, जो समाज और राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305