Connect with us

उत्तराखंड: गंगा में डूबा टूरिस्ट गाइड, सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड: गंगा में डूबा टूरिस्ट गाइड, सर्च ऑपरेशन जारी

दिनाँक 19 फरवरी 2023 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि शिवपुरी, ऋषिकेश में वशिष्ट गुफा के पास एक युवक नदी में डूब गया है। उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से HC मनीष रौतेला के हमराह SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि डूबने वाला युवक ईशान, 23 वर्ष, निवासी – लखनऊ, जोकि यहाँ एक गाइड का कार्य करता है और भंडारी स्विस कॉटेज योग विद्या मंदिर तपोवन से अपने साथ टूरिस्ट को लेकर वशिष्ट गुफा आया था। वशिष्ठ गुफा के पास गंगा नदी में नहाते समय असंतुलित होने से नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से लापता हो गया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 'वीर अभिमन्यु राय स्मृति पार्क' का किया लोकार्पण

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है व प्रभावी सर्च हेतु एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से डीप डाइविंग टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305