Connect with us

उत्तराखंड: घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, मिला अधखाया शव

उत्तराखंड

उत्तराखंड: घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, मिला अधखाया शव

टिहरी में ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ। ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने बताया की राज(03) अपने भाई बहनों के साथ आंगन में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते घर के पीछे चला गया। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उसपर हमला कर दिया और उसे उठाकर ले गया।

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

उसकी मां ने जब काफी देर खोजबीन की तो मासूम का पता नहीं चला,जिसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने देखा कि घर के पीछे के रास्ते में खून के धब्बे थे। जिसके बाद डान गेरा तोक में झाड़ियों में बच्चे का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया की वन विभाग की टीम मोके पर पौहंच गई। जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305