Connect with us

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

मनोरंजन

ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार ‘उस्ताद भगत सिंह’, जानिए कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म

पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अब बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने के बाद मेकर्स ने इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है, जहां फिल्म को नया दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है।

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह की शुरुआत भले ही चर्चा के साथ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। उसी दिन रिलीज हुई धुरंधर 2, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली और पवन कल्याण की फिल्म पीछे छूट गई।

यह भी पढ़ें -  रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होने जा रही है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म 16 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम होगी और इसे तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकेगा।

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जहां धुरंधर 2 ने 1000 करोड़ क्लब में जगह बना ली, वहीं उस्ताद भगत सिंह 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने कुल मिलाकर करीब 71.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और महज दो हफ्तों में ही सिनेमाघरों से उतर गई।

यह भी पढ़ें -  'डकैत' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

अब सबकी नजरें इसकी ओटीटी रिलीज पर हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305